Headlines

महिलाएं कारोबार के क्षेत्र में भी बढ़ा रही हैं देश का गौरव – क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह

इटावा। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला रहे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए अंजू यादव को जिलाध्यक्ष, पूनम वर्मा को जिला उपाध्यक्ष तथा पूजा श्रीवास्तव को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया। नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों का उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं केवल नौकरी और सेवा के क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि महिलाएं व्यापार मंडल से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि आयुषी सिंह का माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं तथा आपसी एकजुटता को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक बदलाव का संकेत है और इससे व्यापार मंडल को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नवमनोनीत महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन के के त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता, औरैया जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल डॉ विनोद कुमार शर्मा, रणबीर सिंह राजावत, विमलेश श्रीवास्तव, मसूद तैमूरी, रणबीर सिंह चौहान, कभी एसके शर्मा विनोद तिवारी, सुनील तिवारी ,जयबहादुर सिंह, कैलाश चंद्र,हरी राम गोयल प्रेम नारायण मिश्रा, सीता मिश्रा सर्वेश यादव संरक्षक सदस्य सुखवीर सिंह जी यादव विनोद तिवारी एवं अनीत वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share