Headlines

नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में हुआ गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रांगण में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘‘गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, गतिविधि संयोजक इंदु कुलश्रेष्ठ, सदस्य राजेश कुमार त्रिपाठी, दाऊ दयाल वर्मा, शैलजा पाठक एवं निशा गुप्ता को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘यथा नाम तथा गुण’’ के अनुरूप भारत विकास परिषद समाज को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। परिषद के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य सराहनीय हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक सचिन तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।वहीं कक्षा 11 के छात्र कार्तिक कुशवाहा एवं अर्जुन अवस्थी को कक्षा 10 में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने पर शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने परिषद द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर उरूसा रिजवान, सीसीए इंचार्ज ऋतु कनौजिया, रूपेश कुमार, टोनी साइमन, सीमा मिश्रा, वैदेही ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share