इटावा -चोरी की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध चाकू बरामद किये गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थाना क्षेत्रान्तर्गत तहसील कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति सिरहौल नहर पुल के पास खड़े होकर चोरी की योजना बना रहे हैं, जिनके पास मोटरसाइकिल भी है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया । व्यक्तियों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध चाकू बरामद किया गया पुलिस थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार टीम द्वारा कार्रवाई की गई
चोरी की योजना बना रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद

