Headlines

SSP ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Please follow and like us:
Pin Share