दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निवास पर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक घनश्याम सिंह को फूल माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत, अभिनन्दन किया।
कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खड़गे- राहुल जी जिंदाबाद, जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए।
नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि दतिया विधानसभा चुनाव में मिली जीत मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की कड़ी मेहनत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सेक्टर, क्लस्टर प्रभारियों की रणनीति, दतिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष एवं दतिया की आम जनता के भरपूर सहयोग एवं समर्थन से मिली है। जिन्होंने कांग्रेस के सिद्धांतों, नीतियों में विश्वास करते हुए दतिया से उपचुनाव में विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को जीत दिलाई। उपचुनाव को जीतने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने साम- दाम- दंड- भेद सभी तरह की हाथ कंधे अपनाएँ, परंतु दतिया की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भरपूर सहयोग और समर्थन दिया और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का करारा जवाब देकर कांग्रेस को विजय बनाया, दतिया की जनता को भी बहुत बहुत धन्यवाद।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का भोपाल में हुआ भव्य स्वागत

