Headlines

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में आचार्य समयसागर जी महाराज के किए दर्शन

भोपाल।*इंदौर /मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश सरकार में केबीनेट नगरीय प्रशासन मंत्री *श्री कैलाश विजयवर्गीय जी आज भोपाल में विराजमान चातुर्मास रत श्रमण संस्कृति के महाश्रमण परम पूज्य नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज संसघ के दर्शन करने पहुंचे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दर्शन के दौरान मंत्री जी ने आचार्य श्री के श्रीचरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने अपने मुख एवं भक्तिभाव से “ॐ नमः शिवाय” भजन गुरुदेव को सुनाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की। एवं प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की। आचार्य श्री ने भी उन्हें जनसेवा के कार्यों में सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया।
दर्शन के समय चातुर्मास कमेटी ने मंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया।

नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु

Please follow and like us:
Pin Share