दतिया।दतिया विधानसभा उप निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात् मंगलवार से जन सुनवाई पुनः प्रारंभ हो गई है। न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 130 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान ग्राम पीपरी तहसील इन्दरगढ़ निवासी मानवेन्द्र पाल पुत्र जगराम पाल नारायण प्रदूदयाल, राधे, सुरेश, मुन्ना ने आवेदन दिया कि प्रार्थीगण ने अपनी आरजी का वर्ष 2019 में सहमति अनुसार बटवारा करवाया था। जस पर पटवारी ऑफलाईन अक्शा में बटवारा आदेश का पालन नहीं किया गया था और न ही उस पर लाईन अंकित की गई जिसके कारण प्रार्थीगणों को काफी तरह की जमीनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र सुनवाई करते हुए तहसीलदार इन्दरगढ़ को नियमानुसार नियत समय में कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम अतरेंटा तहसील सेवढ़ा निवासी दिलीप कुशवाहा पुत्र विजय सिंह कुशवाह ने ग्राम अतरेंटा के सर्वे नम्बर 299 से अतिक्रमण हटाने का आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन का निराकरण करने हेतु एसडीएम सेवढ़ा को सौंपा। ग्राम सेंगुवा निवासी जाकिर पुत्र बबलू पुत्र अलीवक्स ने आवेदन दिया कि प्रार्थी द्वारा पूर्व में आटा चक्की चलाने के लिए विधुत मंडल थरेट से कनेक्शन लिया था एवं बिल की सम्पूर्ण राशि जमा करने के उपरांत विधुत कनेक्शन विच्छेदित न करने एवं अतिरिक्त बिल की मांग की जा रही है। कलेक्टर द्वारा आवेदन डीई विधुत मंडल को सौंपते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम हसनपुरा निवासी श्रीमती उमा तिवारी पत्नि स्व. वेदेहीशरण तिवारी ने आवेदन दिया कि भाण्ड़ेर में रिक्त आशा कार्यकर्ता के पद पर प्रार्थिया सेवा निवृत्त आशा कार्यकर्ता की पुत्र वधु को नियुक्त करने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दतिया कलेक्टर ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 130 से अधिक आवेदकों की समस्याएं

