इटावा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की नवीन कार्यकारिणी का साईं उत्सव गार्डन पुरबिया टोला में शपथग्रहण समारोह बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में 25 पदाधिकारियों को बरेली से पधारे मुख्य अतिथि सी एल गंगवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ने शपथ दिलाई। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कानपुर से पधारे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अवध प्रांत के प्रभारी कैलाश उमराव और फर्रुखाबाद से पधारे समाजसेवी एवं पत्रकार चंद्रशेखर कटियार शपथग्रहण समारोह में उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी मुख्य अतिथि द्वारा सौंपे गए। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत देवराज पटेल को दुर्घटना ग्रस्त लोगों की सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी में निस्वार्थ मदद करने पर विशेष रुप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा० स्नेहलता उमराव द्वारा किया गया। डा० श्रीकांत वर्मा द्वारा अतिथियों स्वागत अपने शब्दों में किया गया। इं० राजेश कुमार वर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल का ब्यौरा पढ़कर सुनाया। पटेल कैलाश उमराव ने इटावा इकाई के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी जनपदों को इटावा से प्रेरणा लेनी चाहिए। सी एल गंगवार ने इटावा की नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में समाज की आयोजित पुराने दो अधिवेशन 1911 एवं 1944 की चर्चा करते हुय की। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर समाज के काम को बड़ी ही सक्रियता और निष्ठा से करने की सलाह दी।
अखिलभारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह

