Headlines

जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच कल निकलेगी भव्य नगर रथ यात्रा

इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार (वृहद मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) के तत्वावधान में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य नगर रथ यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण है।रथ यात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई दिन गुरुवार दोपहर 2 बजे बीकानेर एक्सप्रेस शास्त्री चौराहा से होगा। यात्रा बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए पुरबिया टोला के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी।
आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी विशेष आकर्षक छह पहियों वाले दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। रथ को रंग-बिरंगे पुष्पों एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में राजू वर्मा (अडतिया संघ के अध्यक्ष), विनोद पाल प्रभु, देवेंद्र सक्सेना (संरक्षक श्री श्री गौर निताई परिवार ), अरविंद पोरवाल बीकानेर एक्सप्रेस) जितेंन्द्र गौड़, हरस्वरुप प्रभु , प्रशान्त प्रभु, राजीव प्रभु, अभिषेक प्रभु , रोहित प्रभु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share