Headlines

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चौबिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना चौबिया पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, 102, 108, 1090, 1098, 181, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा ऑनलाइन लेन-देन व सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share