Headlines

समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, व्यापारियों के मुद्दों पर हुई चर्चा

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहा स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी स्वर्णकार भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रणवीर सिंह वर्मा ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला सचिव प्रदीप सोनी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदित्यगोविंद यादव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन हरीश जौहरी ने किया तथा शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा वर्तमान राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि गोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से व्यापारी और किसान दोनों प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारियों के हितों की रक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।विशिष्ट अतिथि प्रदीप सोनी ने व्यापारियों से संगठित होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। किशन यादव ने कहा कि व्यापारियों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निर्णय लेना होगा। आदित्यगोविंद यादव ने हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।बैठक को जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, व्यापारी पवन शर्मा, सौरभ सिंह, विनीत वर्मा, अजय कुर्मी, अतुल वर्मा, विजय सिंह, रामप्रकाश वर्मा, आलोक पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, राजा खानजादा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share