Headlines

इटावा में AIMIM की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिशन-2027 की तैयारियों पर मंथन

इटावा- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की इकाई द्वारा कृष्णा उत्सव गार्डन में संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने की, जबकि मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड ज़ोन अध्यक्ष हाजी सैय्यद सादिक अली रहे। कार्यक्रम में ज़ोन टीम सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज़ करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि हाजी सैय्यद सादिक अली ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि इटावा में AIMIM का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन का विस्तार करते हुए युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों को जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय तथा वंचित, शोषित और मजलूम समाज के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘मिशन-2027’ को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो. गुफरान, जिला महासचिव अजय प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) राकेश चन्द्र अटल, एडवोकेट मो. सलीम एम.एस., एडवोकेट कफील कुरैशी, एडवोकेट ज़मीन खान, मो. सलमान सिद्दीकी, आसिफ फारूकी, मो. शावेज राइन, दानिश अंसारी, शीश अंसारी, फुरकान अहमद, इमरान अंसारी, निहाल अंसारी, मो. शादान, मो. असलम, मो. राजा, मो. अदनान, मो. असलम सोहेल, एहसान खान, मो. नईम, मो. इमरान खान, मो. शमी वारसी, यूथ जिलाध्यक्ष मो. गुलशेर, मो. एजाज़ खान, मो. शोएब, पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष मुहित तारिक, अब्दुल हलीम (पूर्व नायब तहसीलदार), बहाबुद्दीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share