Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share