Headlines

एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों व वाहनों की हुई सघन चेकिंग

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों मेंl पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई।गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Please follow and like us:
Pin Share