ग्वालियर-कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है, इसी तारतम्य में 28.06.2026 के पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने पल्स पोलियों अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने इस हेतु गुरुवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने बताया कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को पल्स पोलियो अभियान में कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की दवा बिना पिये न रहे इस हेतु सम्पूर्ण तैयार कर ली गई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर. के. गुप्ता ने बताया कि सभी दलों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोलियो की खुराक मिल सके साथ ही पोलियो वैक्सीन सभी फोकल प्वाइंट पर पहुंच चुकी है एवं सभी की जिम्मेदारी तय की गई है, उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश दिनांक 28 जून को पोलियो की खुराक नहीं पी पायेंगे उन्हें 29 एवं 30 जून 2026 को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने सभी नागरिकों से अपील है कि दिनांक 28.06.2026 को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज निभायें।
पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूर्ण, सीएमएचओ ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

