इटावा। विश्व जैन संगठन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी द्वारा जैन साधुओं की पिच्छी को लेकर दिए गए कथित बयान की कड़ी निंदा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा और जीव दया का प्रतीक है तथा जैन मुनियों की पिच्छी प्राकृतिक रूप से गिरे हुए मोर पंखों से बनाई जाती है।उन्होंने कहा कि जैन समाज पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक हैं। संगठन ने इस बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए मेनका गांधी से तत्काल माफी की मांग की है।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मीडिया प्रभारी नितिन जैन, राजू जैन, रजत जैन, गौरव कांत जैन, सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मेनका गांधी के बयान की विश्व जैन संगठन ने की निंदा

