Headlines

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम व एसएसपी ने की गोष्ठी

इटावा। शासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं, कानून व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त कर प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।डीएम व एसएसपी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों अथवा अन्य समस्याओं की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share