Headlines

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लखना के कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी रहे एडवोकेट प्रेम नारायण दौहरे का निधन अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए दर्ज़नो कांग्रेसी

इटावा। यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष पद से अपने राजनीतिक सफ़र की शुरुआत करने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे वरिष्ठ अधिवक्ता व तत्कालीन लखना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट प्रेम नारायण दोहरे का कल 16/6/ 2026 की रात्रि 10:00 बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन से कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक ग्राम पुठिया (बकेवर) में की गई उनके ग्राम पुठिया में अपने कांग्रेस पदाधिकारीयों के साथ पहुंचे ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इटावा ज़िले की कांग्रेस के लिए हम सबके मार्गदर्शक रहे प्रेम नारायण दोहरे का जाना एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी ने एक निष्ठावान नेता को खो दिया।वास्तव में वह बहुत ही कर्मठ और पक्के कांग्रेसी रहे। उनके जाने से हम कांग्रेस जन बहुत दुखी और व्यथित हैं। पार्टी का झण्डा एवं माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शहर अध्यक्ष मो. राशिद,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, अतुल आक्रोश, प्रमोद शंखवार , संजय दोहरे, प्रेम किशोर द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष महेवा संजीव त्रिपाठी, यूथ कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष शोज़ब रिज़वी, विष्णुकांत मिश्रा , अवनीश वर्मा,सरवर अली, राजकुमार वर्मा, प्रमोद यादव आदि ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति कीं।

Please follow and like us:
Pin Share