Headlines

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट गाइड ने किया वृक्षारोपण

इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट गाइड के साथ पौधारोपण किया गया। निदेशक प्रधानाचार्य डा. कैलाश यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। डा. कैलाश यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए और जलवायु परिवर्तन के खतरे को टालने के लिए पौधे लगाना जरुरी है। उन्होने कहा कि हमें सिर्फ पौधे लगाकर औपरचारिकता ही नहीं करनी है बल्कि उन पौधों की तब तक देखभाल करनी है , जब तक वे बड़े होकर पेड़ ना बन जाए। बारिश शुरु होने के साथ ही पौधे लगाने के काम में तेजी लाना है। सेवानिवृत्त कंमाडेंट सुरेश चन्द यादव ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण में बच्चे स्वयं जागरुक होकर दूसरों का जागरुक करेंगें तो इस कार्य में हमे सफलता जरुर मिलेगी। धरती का हरा भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Please follow and like us:
Pin Share