Headlines

श्री लाड़ली जी परिवार ने 30 मेधावी बच्चों को किया सम्मानित कन्याओं का पूजन-अर्चन करके चांदी के नोट किए भेंट

कानपुर । कानपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री लाड़ली जी परिवार के द्बारा मनीराम स्थित बम्बईया धर्मशाले में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई , विधायक अमिताभ बाजपेई, बीजेपी नेता सुरेश अवस्थी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नीना अवस्थी मौजूद रहे। ।कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान करके किया वहीं अतिथियों द्वारा 30 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया ।तत्पश्चात श्री लाड़ली जी परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर नवरात्रि की तर्ज पर कन्याओं का पैर धुलाकर तिलक लगाकर आरती उतारकर उपहार स्वरूप चांदी के नोट देकर विधि-विधान पूजन किया ।परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने बताया कि ये परिवार प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से बनाया गया था परिवार का उद्देश्य समय समय पर सनातनी कार्यक्रम करते रहना है पिछले वर्ष भी छठी महोत्सव, मेधावियों का सम्मान और भी अन्य कार्यक्रम होते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी होते रहेंगे अभी परिवार में 1500 महिलाए निरंतर सेवाए दे रही है आगे श्री लाड़ली जी परिवार का स्तर और भी बढ़ेगा।इस अवसर पर ग्रीष्म अवस्थी, अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता , महामंत्री अंजू खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सन्नो चौरसिया, वरिष्ठ मंत्री प्रिया वर्मा, मंत्री शिवानी खन्ना, पलक खन्ना, सुनीता गुप्ता , रूचि मल्होत्रा, गुनिका गुप्ता सहित छात्राओं के परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

रिंशित टण्डन 94.6प्रतिशत ,इशिता अग्रवाल 94.6प्रतिशत, दृष्टि चौधरी 94.2प्रतिशत पलक यादव 92प्रतिशत वैभवी मिश्रा 90प्रतिशत,भूमिका माहेश्वरी 86प्रतिशत, स्मृति सिंह 85.6प्रतिशत, निकुंज गुप्ता 85प्रतिशत सृष्टि मिश्रा 82प्रतिशत ,अदिति गुप्ता 82प्रतिशत, देवांशी गुप्ता 81.5प्रतिशत , गगन गुप्ता 78प्रतिशत, ताब्या ओमर 74प्रतिशत, ओम गुप्ता 61प्रतिशत ,आयुषी शुक्ला 81प्रतिशत,दृष्टि जैन 96.5 प्रतिशत ,गुनिका गुप्ता (गौरी) 80 प्रतिशत ,ख्याति गुप्ता 76प्रतिशत 14 , रिद्धिका कपूर 95.6प्रतिशत , श्रेया गुप्ता 92.8प्रतिशत , सोमिल गुप्ता 89.5प्रतिशत ,दिव्यांशी गुप्ता 89प्रतिशत ,अदिति मिश्रा 87प्रतिशत , आराध्या पाण्डे 82प्रतिशत ,शताक्षी विश्नोई 80प्रतिशत,इशिता त्रिपाठी 80प्रतिशत , आर्यन जायसवाल 80 प्रतिशत 10, खुशी वर्मा 78प्रतिशत ,पूजिता वर्मा 77प्रतिशत , वैष्णवी गुप्ता 68प्रतिशत, इप्सिता दीक्षित 86 प्रतिशत है।

Please follow and like us:
Pin Share