Headlines

सोलर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर वेंडरों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

इटावा- सोलर उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोलर वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग एवं नेडा अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
संजीव यादव ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद भी एक से दो माह तक मीटर नहीं लग पा रहे हैं और कई मामलों में मीटर कॉन्फिगर भी नहीं हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को भारी बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि समय पर मीटर न लगने और कॉन्फिगरेशन में देरी से सोलर उपभोक्ता परेशान हैं तथा उनका आक्रोश सोलर वेंडरों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि इससे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वेंडरों का कहना है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करना कठिन हो जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share