इटावा। मुहल्ला उझैदी में आयुर्वेदिक जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल कुमार की टीम द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त कर सकते हैं।जन सेवक मु. शारिक ने मुहल्ला उझैदी, शाहगंज, चौकर कुआं, अकाल गंज, गाड़ी पुरा, राजागंज सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और आयुर्वेदिक उपचार का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर जनहित में आयोजित किए जाते हैं, इसलिए क्षेत्रवासी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने रोगों से मुक्ति पाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
उझैदी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का उठाएं लाभ निशुल्क-डॉक्टर कमल कुमार

