इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक वाहन पर अवैध रूप से हूटर एवं लाल-नीली बत्ती लगी हुई पाई गई।पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन यातायात पुलिस की सतर्कता और तत्परता से उसे रोक लिया गया। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
यातायात प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन को नियमानुसार सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहनों पर अवैध रूप से हूटर, लाल-नीली बत्ती अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इटावा पुलिस ने अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी पर की कार्रवाई, वाहन सीज

