Headlines

समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंकुर यादव का मनाया जन्मदिन

इटावा। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंकुर यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान सभासद प्रतिनिधि अरविंद ने अंकुर यादव को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।अंकुर यादव ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और समर्थन आगे भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share