दतिया।जिले में बदलते रोजगार के स्वरूप के अनुसार युवाओं के लिए लक्ष्यात्मक एवं गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में शुुक्रवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने नवनियुक्त आरसेटी डायरेक्टर श्री रोहित आर्या को ईमानदारी एवं लगन के साथ अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षत कर रोजगार से जोड़ने की बात कही।बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के स्वरूप में तेज बदलाव आ रहे है और इस बदलाव के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों का स्वरूप भी बदलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का डिजाईन स्थानीय और नजदीकी शहरों के उद्योगों तथा सेवा क्षेत्रों के मांग के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दतिया जिले में बढ़ते हॉस्पिटल एवं होटलों को देखते हुए हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, डिजीटल मार्केटिंग जैसे कोर्स शुरू कर जिले के युवाओं को अधिक से अधिक प्रशक्षित किया जाये। जिससे कौशल अर्जित कर वह आत्म निर्भर बन सकें।कलेक्टर श्री वानखड़े ने उपस्थित सभी प्रशिक्षण संस्थाओं के अधिकारियों, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रत्येक ट्रेनिंग कोर्स पूर्ण होने पर एक संयुक्त विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसमें प्रशिक्षत युवाओं को मौजूद जन कल्याणकारी योजनाओं, बैंक ऋण तथा अन्य वित्तीय एवं तकनीकी संहयोग के विकल्पों से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रशिक्षित युवा न केवल स्किल प्राप्त करेंगे बल्कि उन्हें योजनाओं के तहत् मिलने वाले आर्थिक एवं प्रशासिनक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराये जा सकेंगे।बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती संगीता पंडोलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दतिया कलेक्टर की अध्यक्षता में आरसेटी जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

