दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन वं एसडीओपी दतिया विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना बड़ौनी प्रभारी दिनेश राजपूत एवं उनकी टीम ने कमथरा तिराहा लूटकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने बताया कि 12 जून को पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी आशीष रावत पिता उदयभान रावत निवासी रावकलां थाना बड़ौनी,जिला दतिया,हाल निवासी गोमतीपुरा, डबरा जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से 5 हजार 700 रुपये नगद एवं एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया।दरअसल 28 मई 2026 को फरियादी अनिल यादव निवासी पिसनारी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया ने थाना बड़ौनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अर्जुन रावत निवासी भासड़ा, रितिक उर्फ भूरा रावत निवासी घूघसी, आशीष रावत निवासी रावकलां एवं एक अन्य अज्ञात आरोपी ने कमथरा तिराहा स्थित चौहान ढाबा के पास किस्त के पैसों के विवाद को लेकर फरियादी अनिल यादव एवं उसके साथी प्रदीप केवट के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। आरोपियों ने कट्टे की बट, लात-घूंसों से हमला कर दोनों के मोबाइल फोन, नगदी राशि एवं आवश्यक दस्तावेज लूट लिये तथा मौके से फरार हो गया।घटना में आरोपियों द्वारा फरियादी अनिल यादव से 42,000 रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज तथा प्रदीप केवट से 21,000 रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज लूटे गये थे।उक्त रिपोर्ट पर थाना बड़ौनी मे विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी हैं।सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ौनी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उपनिरीक्षक हिमांशु भार्गव, सहायक उपनिरीक्षक बलवीर सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक विकास पाठक, आरक्षक 810 अंकित शर्मा, आरक्षक 65 आनंद शर्मा एवं आरक्षक 840 मुकुल सागोरिया की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया,बड़ौनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कमथरा तिराहा लूटकांड में फरार आरोपी को धर दबोचा

