Headlines

पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन हुआ,एसपी ने किया निरीक्षण एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन दतिया में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई तथा उत्कृष्ट टर्न-आउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता प्रदर्शित करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक द्वारा किया गया।साप्ताहिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, समय-पालन, टीम भावना एवं व्यावसायिक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। परेड के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कदम से कदम मिलाकर अभ्यास किया गया, जिसमें अनुशासन, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस लाइन में की शाखाओं, उपलब्ध शासकीय वाहनों के रखरखाव, स्वच्छता एवं संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण हेतु आश्वस्त किया और सभी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव, एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला, एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी सहित, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share