इटावा। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक एवं एटीएम चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की तैनाती का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक एवं एटीएम परिसरों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की। साथ ही लोगों को बैंक से धनराशि निकालते या जमा करते समय सतर्क रहने, किसी अजनबी की सहायता लेने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
पुलिस का बैंक-एटीएम सुरक्षा अभियान, संदिग्धों की हुई सघन जांच

