इंदौर
दिगंबर जैन समाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ एवं शिरोमणि संरक्षक एम के जैन, एवं शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल के नेतृत्व में होगा श्रीफल समर्पण का ऐतिहासिक प्रस्थान। सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर ने चातुर्मास कराने का लिया संकल्प । समाजिक सांसद के जन प्रिय अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा ने कहा कि ज्येष्ठ निर्यापक जिन शासन के शेर मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ (18 पिच्छी)* का भव्य चातुर्मास वर्ष 2026 मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर में कराने की पावन भावना के साथ दिगंबर जैन समाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ के नेतृत्व में 7 जून, रविवार को गुना हेतु विशाल श्रीफल समर्पण यात्रा निकाली जा रही है ।
महामंत्री हर्ष जैन ने बताया कि 108 बसों से होगा प्रस्थान
समाजिक सांसद के कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों से 108 बसों के माध्यम से एक साथ हजारों समाजजन का जत्था गुना के लिए प्रस्थान करेंगे। दद्दू ने समाजजन से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के संयोजकों के पास नाम दर्ज कर सीट आरक्षित कराएं।
महामंत्री हर्ष जैन ने बताया कि बस सशुल्क 100 रुपये प्रति सवारी रखा गया है। राशि अपने-अपने बस संयोजक को जमा कर “पहले आए, पहले पाएं” के आधार पर सीट सुरक्षित की जा सकती है। जो श्रावक निजी वाहनों से जाना चाहें, वे भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
इंदौर में चातुर्मास का संकल्प*
मुकेश पाटोदी, संदीप जैन मोयरा मधुर जैन, प्रियांशु जैन, धर्मेन्द्र जैन, गजेन्द्र जैन आकाश जैन कोल, अक्षय कासलीवाल, योगेन्द्र सेठी, उत्कर्ष जैन, मनीष जेन, अभिजीत पाटील एवं रानी डोसी, योगिता अजमेरा, साधना दगडे ने कहा कि इंदौर समाज ने ठाना है कि वर्ष 2026 का वर्षायोग इंदौर में ही करना है यात्रा का उद्देश्य जगत पुज्य निर्यापक जिन शासन के शेर*मुनि श्री सुधासागर जी महाराज* के चरणों में श्रीफल समर्पण कर चातुर्मास हेतु विनम्र निवेदन* करना है।
समाजिक सांसद ने सभी समाजजनों से अपील की है कि हर घर से कम से कम एक सदस्य* इस यात्रा में अवश्य शामिल होकर गुरुदेव का आशीर्वाद एवं अमृतमयी वाणी का लाभ* लें और ऐतिहासिक चातुर्मास की स्वीकृति* हेतु भावना भाएं।
कार्यक्रम*
दिनांक*: 7 जून 2026, रविवार
समय*: प्रातः 6 बजे
प्रस्थान स्थल*: अपने-अपने क्षेत्र से गुना हेतु बस द्वारा प्रस्थान
आयोजक*: श्री दिगंबर जैन समाज, सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ इंदौर

