इटावा -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जागृति समिति इटावा के तहत नारायण कॉलेज ग्रुप इटावा में नारायण कॉलेज ऑफ पैरा वेटेनरी साइंस के नाम से कॉलेज की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है ।इसका कॉलेज महेवा में स्थापित किया गया है और इसका फार्म हाउस लखना में स्थापित किया गया है जिसमें हर प्रकार के पशु, पक्षी ,गाय, भैंस, बकरी, भेड़,मुर्गी, मुर्गा, कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा, सूअर आदि सभी को उचित मात्रा में रखकर उनकी प्रयोगशाला के रूप में उपयोग किया जाएगा। जिसमें कॉलेज के बच्चे प्रयोग कर सकेंगे।
अभी तक सिर्फ मथुरा की यूनिवर्सिटी के तहत इस प्रकार के कोर्स चलाए जा रहे थे अब सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में दिया है और इटावा के आसपास कई जिलों में यह अभी नहीं है संस्थान के डायरेक्टर हरि किशोर तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा तमाम सारी योजनाओं में जो पशुपालन से संबंधित है बहुत अधिक आवश्यकता है परंतु प्रदेश में एक ही कॉलेज होने के कारण बाहर के प्रदेशों से छात्र, छात्राओं को आना पड़ रहा है इसके अतिरिक्त इसका सबसे बड़ा लाभ छात्र छात्राओं को यह होगा कि इस डिप्लोमा करके नौकरी ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी।छोटे-छोटे कस्बों में भी यदि यह 2 वर्ष का कोर्स करने के बाद बच्चे बैठ जाएंगे तो इतने पशु ,पक्षी, जानवर उनको मिल जाएंगे कि उनके रोजगार में कोई कमी नहीं होगी और क्षेत्र की जनता को भी प्रशिक्षित इलाज करने वालों की संख्या मिल जाएगी।सरकार से मान्यता मिलने के बाद मथुरा वेटरिनरी यूनिवर्सिटी से अब संबंधिकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है और इसी वर्ष यह कोर्स शुरू हो जाएगा इसमें प्रदेश स्तर के एंट्रेंस एग्जामिनेशन के बाद बच्चों को दिया जाएगा इस कॉलेज में 200 सीटों का प्रावधान किया गया है इसमें 100 सीट फार्मेसी की तथा100 सीट लाइव स्टॉक की होंगी।
इटावा में शुरू होगा नारायण कॉलेज ऑफ पैरा वेटेरनरी सांइस मिली सरकारी मान्यता

