Headlines

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों का एसएसपी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।जनसुनवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित यह जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है

Please follow and like us:
Pin Share