इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक की कथित तौर पर सेंट्रल जेल देखने की इच्छा उसे सलाखों के पीछे ले गई। अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी कोमल सिंह ट्रैक्टर चालक का कार्य करता है। पुलिस के मुताबिक उसके पास 315 बोर का अवैध तमंचा था। आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी संगीता को तमंचा दिखाकर धमकाया था। इसके बाद वह तमंचा और कारतूस लेकर क्षेत्र में घूमता रहा।सूचना मिलने पर पुलिस ने अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास रामताल क्षेत्र से उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह सेंट्रल जेल देखना चाहता था। उसने यह भी कहा कि जेल जाने के बाद उसकी पत्नी उसे जल्द बाहर निकलवा देगी। आरोपी के इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को हैरानी में डाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार के साथ घूम रहा था। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के बयान और घटना की चर्चा क्षेत्र में लोगों के बीच बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेल देखने की इच्छा के चलते किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कदम उठाना बेहद असामान्य है।
[07:43, 3/6/2026] Abhinandan Jain Itawa: खबर भाई चैनल पर लगा दो
इटावा सेंट्रल जेल देखने की चाह में पत्नी को तमंचा दिखाया, फिर खुद ही पहुंचा चौकी, भेजा गया जेल

