दिनाँक 03-06-2026 को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार ,आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन,सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर श्री राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर व्रत क्रमांक 3 में हजीरा एव व्रत 04 के मोहनपुर कंजर डेरा क्षेत्र में अबैध मदिरा की सूचना पर मय आबकारी बल के दबिश दी गई, जहाँ मोहनपुर कंजर डेरा से 35 पाव देसी मदिरा प्लेन बरामद हुए।
हजीरा क्षेत्र में लाइन न 1 में सामुदायिक भवन के पास 325 पाव बरामद हुए, जिसमें आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में विवेचना जारी है।
आरोपीगण के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)के तहत कुल 3 अपराध एवं 34(2) के तहत 1 अपराध पंजीबद्ध किये गए| जब्त की गई अवैध मदिरा की मात्रा 64.8 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 28800 रुपए है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव एवं आबकारी उप निरीक्षक शिवा रघुवंशी तथा आरक्षक शेखर पवार, संजय भदौरिया, बृजेश नागर, सुनील सिंह, मातादीन धाकड़,राघवेंद्र भदौरिया, पुष्पेंद्र, उदयवीर, नीता राजावत, राधा दांगी * का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

