Headlines

रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण दिये दिशा निर्देश

इटावा -रिजर्व पुलिस लाइन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने हेतु समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। साथ ही अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। तत्पश्चात यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई, तथा उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव एवं कुशल संचालन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके उपरांत एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों एवं आवश्यक उपकरणों की जांच की गई तथा फायर सर्विस ऑफिस को चेक किया गया वाहनों को सदैव क्रियाशील एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस कर्मचारियों के आवासों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया इस दौरान सीओ आयुषी सिंह पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share