Headlines

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इटावा -शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 1 व्यक्ति को घायल करने वाले 2 वांछित अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 01 लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर तथा मूल शस्त्र लाइसेंस बरामद की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पु‌लिस द्वारा कार्यवाही की गयी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मूंज में हर्ष फायरिंग की घटना कारित करने वाले दो वांछित अभियुक्त रैपुरा भट्टा तिराहा पर ग्राम मूंज की तरफ जाने वाले रोड पर कही जाने की फिराक मे खडे है जिसके पास असलहा भी हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा 2 व्यक्तियों को रैपुरा भट्टा तिराहा पर ग्राम मूंज की तरफ जाने वाले रोड से पकड लिया गया ।पकडे गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण अंशुल पुत्र कमलेश तथा रमन कुमार पुत्र स्वर्गीय मान सिंह के कब्जे से 1 पिस्टल 0.32 बोर तथा 1 पिस्टल का लाइसेन्स बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत एक शादी समारोह में पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसमें गौरव कुमार के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया था पुलिस थानाध्यक्ष चौबिया महेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक पीर मुहम्मद, कांस्टेबल रामऔतार, कांस्टेबल अंकित कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share