इटावा -केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तलाशी व्यवस्था एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ – सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस विभाग एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
केंद्रीय कारागार का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

