इटावा। विगत दिनों जनपद महोबा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते समय कुछ अपहरणकर्ताओं द्वारा उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार एवं घोर मानवीय यातना देने का मामला सामने आया था। इस जघन्य मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में अपने पदाधिकारीयों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा।
कचहरी परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं वह निंदनीय होने के साथ-साथ चिंता जनक भी हैं। भाजपा के बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति जैसे खोखले दावे अब साफ़ दिखने लगे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है योगी सरकार में आज छात्राएं अपने घर से विद्यालय जाने से पहले 100 बार सोचने लगी हैं। आज प्रदेश मेंअपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह जबरन महिलाओं और लड़कियों को गाड़ियों में खींच-खींच कर उनका अपहरण कर रहे हैं। और योगी राज में वह कुछ दिनों बाद जमानत कर रिहा हो जाते हैं।
महोबा कांड में जिस तरह से उस बेटी के साथ में दुष्कर्म के साथ-साथ मानवता को शर्मसार करने वाले तथ्य सामने आए हैं उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।आशुतोष दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर की
रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी, जिसका 30 अप्रैल को अपहरण हो गया था। यही नहीं आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन देने, सिगरेट से दागने और सामूहिक दुष्कर्म करने जैसे रोंगटे खड़े करने वाले अमानवीय कृत्य किए थे।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पी सी सी सदस्य अरुण यादव, प्रेम प्रेमकिशोर दिवेदी, विष्णुकांत मिश्रा, आशाराम कठेरिया, मोहनलाल प्रजापति, मालवती राजपूत, कृपाराम राजपूत, दीक्षा शुक्ला, शहवार हाज़िक, आसिफ जादरान प्रदीप द्विवेदी,अमन तिवारी, धर्मेन्द्र पूनिया, डॉ०जितेन्द्र यादव, रौनक खान, दीपक यादव आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्चित रहे।
भाजपा सरकार में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा

