Headlines

ईरान-एजराइल, अमेरिका में नजर नहीं आते युद्ध विराम के आसार

मुरैना (मनोज जैन नायक) ग्रह नक्षत्रों एवं ज्योतिषीय विश्लेषण में ईरान इजरायल एवं अमेरिका में चल रहे संघर्ष में युद्ध विराम के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने वर्तमान में ईरान – इजराइल, अमेरिका एवं दुनियां में चल रहे युद्ध, हिंसा एवं प्राकृतिक प्रकोप के थमने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं । डॉ जैन ने ग्रहों की गणना द्वारा भविष्यवाणी करते हुए बताया कि प्रथम ज्येष्ठ मास में पांच शनिवार , पांच रविवार एवं कृष्ण प्रतिपदा से शनिवार का योग प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा एवं अमावस्या दोनों शनिवारी एवं प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा एवं पूर्णिमा दोनों रविवारी होने से ईरान – इजराइल, अमेरिका के युद्ध विराम के कोई आसार नहीं एवं पश्चिमी, ईशान देश दुनियां में युद्ध, हिंसा, अग्निकांड, भूकंप जैसी प्राकृतिक स्थिति बनने की तरफ ऐसे ग्रह चाल इशारा करता है।
11 मई से मेष राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश, 15 मई से सूर्य का वृष राशि में प्रवेश करने से 15 जून तक सूर्य पर शनि की तृतीय पूर्ण दृष्टि पड़ने से और सूर्य शनि के बीच मंगल ग्रह चलने से प्रचंड गर्मी से परेशानी होगी । भारत में भी हिंसा, अग्निकांड, उपद्रव एवं आतंकवाद की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना दिखाई देती है

Please follow and like us:
Pin Share