मुरैना/शिवपुरी (मनोज जैन नायक) नगर की सेवाभावी संस्था वात्सल्य समूह शिवपुरी की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से निर्मल जैन पारस को अध्यक्ष, मनीष जैन नरवर को महासचिव एवं सी पी जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
विगत दिवस जैसवाल जैन समाज की सेवा भावी संस्था वात्सल्य समूह शिवपुरी की एक बैठक होटल लेमन ट्री पी एस रेसीडेन्सी में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि संस्था विगत 20 वर्षों से लगातार अपने सकारात्मक विचारों के साथ, अपने सेवा भावी उद्देश्यों के साथ समाजोत्थान के कार्यों के साथ, अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए निरंतर आगे बड़ रही हैं। संस्था आगे भी अपने उद्देश्यों में सफल हो इसके लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन पी एस होटल एवं संस्थापक सचिव श्री अजय जैन शिक्षक सम्पूर्ण टीम के साथ निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं।
बैठक में सभी पूर्व पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी बनाने हेतु अपने विचार रखे। गहन विचार विमर्श के पश्चात सभी की सहमति एवं समर्थन के साथ वात्सल्य समूह के समर्पित सिपाही निर्मल जैन “पारस” को अध्यक्ष, मनीष जैन “नरवर वाले” को महासचिव एवं सी पी जैन को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया । वात्सल्य समूह के उपस्थित साथियों ने सामूहिक रूप से ध्वनि मत से प्रस्तावित पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी ने नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
जैसवाल जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक श्रेष्ठी एवं भाजपा नेता पवन जैन “पी एस होटल”, अजय जैन एपीपीएस, पवन जैन प्रधान अध्यक्ष श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मन्दिर, नरेंद्र जैन अध्यक्ष जैन मिलन, मुकेश जैन पत्रकार, गोपेन्द्र जैन लॉयंस क्लब, माणिक जैन उपाध्यक्ष मण्डल शिवपुरी भाजपा, के पी जैन बीआरसीसी ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।
नव चयनित अध्यक्ष निर्मल जैन पारस ने सभी को आश्वस्त किया कि हम नव चयनित पदाधिकारीगण संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । हम सभी सदस्यों को साथ लेकर समाजोत्थान के कार्यों को निरंतर जारी रखेगे । आप सभी ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ हमारा चयन किया है, हम उस पर खरा उतरने हर संभव प्रयास करेंगे ।
वात्सल्य समूह की बैठक में पवन जैन पी एस रेसीडेंसी, अजय जैन शिक्षक, पवन जैन प्रधान, मुकेश जैन पत्रकार, डॉ दिलीप जैन, दिनेश जैन मुरैना, महेंद्र जैन भैय्यन, अवधेश जैन, गौरव जैन, माणिक जैन, संजीव जैन कैपिटल, निर्मल जैन देदखुर, निर्मल जैन पारस, मनीष जैन नरवर, शैलेश जैन टीटू, ऋषभ जैन, आशीष जैन, नरेन्द्र जैन फोटो, जगदीश जैन सिरसौद, दिनेश जैन पारस, अजित जैन शिक्षक, के पी जैन BRCC, गोपेन्द्र जैन संस्कार स्कूल, विवेक जैन पारस, विवेक जैन छोटू, संजय जैन, संजय जैन अकाझिरी, राजकुमार जैन LIC, पंकज जैन, राजेंद्र जैन छितरी के साथ साथ वात्सल्य समूह के अनेकों प्रतिनिधि मौजूद थे ।
वात्सल्य समूह में निर्मल अध्यक्ष, मनीष महासचिव चयनित, बैठक में सी पी जैन कोषाध्यक्ष चयनित

