Headlines

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री संजीव गुप्ता निलंबित

ग्वालियर। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री संजीव गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री द्वारा किए गए आदेश के अनुसार श्री गुप्ता द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बढ़ती गई है तथा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आयुक्त नगरिय प्रशासन द्वारा की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता की लापरवाही सामने आई थी, जिसको लेकर श्री गुप्ता को आज निलंबित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share