इटावा -मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुसार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0′( द्वितीय चरण) के अंतर्गत, पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठीअध्यक्षता में, महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों और काउंसलिंग के माध्यम से तीन दम्पतियों के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को दूर कर उनका घर पुनः बसाया गया।इन परिवारों में लौटी खुशहाली दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर निम्नलिखित जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया टीम की भूमिका काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को परिवार के महत्व के बारे में समझाया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने अपने पुराने विवादों को भुलाकर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। पुलिस की इस पहल से न केवल परिवार टूटने से बचे, बल्कि उनके बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।
महिला थाने मे कराए गए तीन पारिवारिक समझोते-थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर

