पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह प्राचार्य केकेडीसी, सर्वेश कुमार सिंह प्रभारी बीएसए, डॉ. मुकेश यादव एडीआईओएस, जीशान ब्लॉक एमआईएस का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।।कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि “सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। हमारे छात्र इसी मार्ग पर चलते हुए नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं। विद्यालय सदैव छात्रों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share