स्टेट हज इंस्पेक्टर शाहनवाज़ अतहर हज के सफर पर हुए रवाना

इटावा। स्टेट हज इंस्पेक्टर व अंजुमन स्कूल के प्रधानाचार्य शाहनवाज़ अतहर गुरुवार को हज मुबारक के सफर पर रवाना हुए।
इस मौके पर श्री अतहर के रिश्तेदारों व दोस्तों ने शहर के आज़ाद नगर नई बस्ती स्थित उनके घर जाकर माल्यार्पण किया व गले मिलकर मुबारकबाद दी और सभी ने उनके हक़ में दुआये की। हज यात्रा पर जाने से पूर्व शाहनवाज़ अतहर ने कहा कि जिन लोगों ने हमे हज यात्रा के लिए विदा किया हम उनके हक में दुआ करेंगे कि अल्लाह उन्हें भी हज पर बुलाये। इस मौके पर वहाज अली खान निहाल, वाई के शफी चिश्ती आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share