इटावा। होमगार्ड परीक्षा 25,26 एवं 27 अप्रैल को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल एवं एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कक्षों की बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से परखा। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अव्यवस्था को रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया कि आगामी होमगार्ड परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
होमगार्ड परीक्षा के दृष्टिगत डीएम, एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

