इटावा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ सभासद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने मच्छरों की रोकथाम के लिए गम्भीरता से कदम उठाते हुए सोमवार को बृहद स्वच्छता अभियान चलाया इसके साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया, जिसे वह लगातार करा रहे हैं, मंगलवार को दस दिनों के अंदर लगातार दूसरी बार छोटी बड़ी दोनों फागिंग मशीनों से दवा का छिड़काव कराया, उन्होंने पुराना शहर के विभिन्न मोहल्लों में शनिवार शाम 3:30 बजे से 6 बजे तक छोटी व बड़ी दोनों फागिंग मशीन से शाहगंज, उझैदी, चौखर कुआं, वैरुन पंसारी टोला, हुई गंज, राजागंज, सी ओ चौराहा, सी ओ आफिस, राजागंज हाता, गाड़ीपुरा चूड़ी बाजार, लालपुरा आंशिक, अकालगंज, कटरा टेक चंद्र, पचराहा, छैराहा, कुंज गली, अकालगंज गौड़ा, कुंज फाटक आदि मुहल्लों में दवा का छिड़काव कराया।भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि संचारी रोग एवं मच्छरों की रोकथाम बहुत आवश्यक है इसीलिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर ऐंटी लार्वा दवा का लगातार छिड़काव करा रहा हूं साथ ही अप्रैल महीने में दस दिनों के भीतर ही कल लगातार दूसरी बार फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया है और इसी महीने में तीसरी बार फिर से फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराऊंगा। मच्छरों से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारियां फैलती है इसलिए फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया है और यह निरंतर जारी रहेगा साथ ही ऐंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी लगातार करा रहा हूं जो लगातार जारी रहेगा, आपके सहयोग से ही क्षेत्र साफ सुथरा होगा, इसलिए सड़कों पर कूड़ा न फेंकें, कूड़े गाड़ी में ही डालें। पानी को भी एकत्रित न होने दें। मेरे लिए सदैव जनता की सेवा एवं इटावा का विकास ही सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा, मैं सदैव आपके साथ हूं इसलिए आप भी मेरा सहयोग कीजिए , विकास के प्रति व जनता की सुविधाओं के प्रति मेरे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।इस अवसर पर प्रभाकर दीक्षित, उमेश दिवाकर , गुड्डू सोनी , राजेश दिवाकर , अभय मिश्रा , नरसिंह दुबे , राजगुरु , लक्ष्मण प्रसाद , शिवहरि दीक्षित , नितिन जैन , प्रेम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान चलाकर ऐंटी लार्वा दवा छिड़काव के साथ पूरे क्षेत्र में कराई फागिंग-शरद वाजपेई

