भाजपा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाल कर विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

इटावा। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित न होने के विरोध में जनपद में सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व व महिला मोर्चा के संयोजन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पदयात्रा बलराम सिंह चौराहा से प्रारम्भ होकर पक्का तालाब चौराहा होते हुए केकेडीसी पर समाप्त हुई। पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जन आक्रोश यात्रा को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि विपक्षी दलों ने सदन में महिला आरक्षण बिल का अपमान किया है। इसी अपमान का बदला लेने के लिए महिलाएं सड़कों पर क्रोध का इजहार कर रही हैं। सभी महिलाएं जानती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2029 के संसदीय चुनाव में बिल लागू करने की बात कही थी। विपक्षियों ने षड्यंत्र करके मोदी को घेरने का काम किया लेकिन देश की महिलाएं मोदी के साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महिला सशक्तीकरण के लिए विधेयक लाए थे हालांकि विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते इसे रोकने का काम किया। महिलाएं एकजुट होकर विपक्ष को अपनी ताकत का एहसास कराएं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, संजीव भदौरिया, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, बासु चौधरी, जिला मंत्री राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, शरद बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, नीतू नारायण मिश्रा, एडवोकेट नेहा सिंह, एडवोकेट तनीशा गुप्ता , एडवोकेट ज्योति राव, एडवोकेट अनुराधा, एडवोकेट निधि पाल, एडवोकेट खुशबू, ऋचा मिश्रा, सोनिया चक, श्यामा राजपूत, सीता मिश्रा, सुलेखा तिवारी, अर्चना कुशवाहा, ममता गुप्ता, सीमा शाक्य, वर्षा दुबे, केशवती, विनीता कुशवाहा सहित पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share