पान कुंवर स्कूल में करियर काउंसलिंग, गाइडेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माता सरस्वती के पूजन के साथ हुआ जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान एवं सकारात्मकता का संचार हुआ। इस अवसर पर करियर मार्गदर्शन हेतु विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुज कुमार हेड एवं डायरेक्टर, अजय यादव वरिष्ठ संकाय, रसायन विज्ञान, लल्लन प्रभाकर वरिष्ठ संकाय, गणित,
फिरोज़ भौतिकी संकाय, दिल्ली ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को नीट एवं जी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यालय द्वारा प्रारंभ किया गया यह नया शैक्षणिक मॉड्यूल अब गेल इंडिया के अनुभवी फैकल्टी एवं अन्य विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को अब नीट एवं जी की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उन्हें विद्यालय परिसर में ही उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने इस पहल की सराहना की। अभिभावकों ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।।कार्यक्रम का संचालन कवि गौरव चौहान ने किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके करियर के लिए सही दिशा प्रदान करना है। यह नया मॉड्यूल विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सक्षम बनाएगा। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे छात्र-छात्राएं आधुनिक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार हों और उन्हें विद्यालय में ही सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्राप्त हो। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।

Please follow and like us:
Pin Share