इटावा। नगर पालिका परिषद के उर्दू मोहल्ला वार्ड में सभासद की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में पूर्व सभासद का समर्थन मिलने और नामांकन वापस लेने से पूर्व सभासद शफी अहमद बालक वार्ड के निर्विरोध सभासद निर्वाचित हुए। एडीएम आफिस में रिटर्निंग आफिसर सन्दीप कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
उर्दू मोहल्ला वार्ड के उपचुनाव में मृतक जावेद हुसैन सभासद की पत्नी शादमा भी प्रत्याशी बनना चाहती थीं लेकिन वह अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया में आठ मिनट की देरी से पहुंचीं जिसके चलते वह अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकीं। इस कारण चुनावी मैदान में मुकाबला सीमित हो गया और अन्य संभावनाएं खत्म हो गईं। रविवार देर शाम पूर्व सभासद शफीक मस्त खां ने शफी अहमद को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस फैसले के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई। शफीक मस्त खां द्वारा अपना नामांकन वापस लेने से शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद निर्वाचित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 10 से 16 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए गए, 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई और आज शफीक मस्त खां के नाम वापसी के बाद शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद चुन लिए गए। नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक इससे पूर्व भी सभासद पद पर रहते अपने वार्ड का विकास कराने के साथ वार्ड के लोगों के दुख सुख में भागीदार रहते थे। नवनिर्वाचित सभासद बालक ने कहा कि हमें बहुत कम कार्यकाल मिल रहा है फिर भी हम उर्दू मोहल्ला वार्ड के विकास और वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कचहरी में शिवशंकर गुप्ता एड., मोहसिन अली एड., नदीम अहमद एड., रमाकांत मिश्रा एड., राजेश शर्मा, मो. ताहिर एड., भरत दुबे एड., हाजी गुड्डू मंसूरी, मो. अल्ताफ, जैनुल आबेदीन, कामरान खान, तनवीर वारसी, इसरार आलम, राजू मंसूरी, खान अनवर फय्याज, बॉबी जावेद अख़्तर, सना उल्ला बेग, अब्दुल जब्बार, राहत हुसैन रिज़वी, इंतजार मेव, जफर अली, मुन्ना देवा, इरफान अहमद आदि ने शफी अहमद का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया
शफी अहमद बालक उर्दू मोहल्ला वार्ड के निर्विरोध सभासद निर्वाचित

