भाजपा संगठन के समस्त विधानसभाओं ने नारी शक्ति वंदना सम्मेलन का किया आयोजन

इटावा -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश की समस्त 403 विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा हैं। इन सम्मेलनों में महिला प्रतिनिधि, शिक्षाविद, और विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं भाग ले रही हैं।इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा के संयोजन में वृन्दावन गार्डन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदर विधानसभा सम्मलेन संपन्न हुआ।सम्मलेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सितंबर 2023 में संसद में ‘ नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ पारित किया जो विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। यह सम्मेलन विकसित भारत 2047 की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालेगा। यह विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के मुख्‍य स्तंभ के रूप में महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगा।सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष कामना सिंह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बन रहे नए भारत का प्रतिबिम्ब है। आजादी के अमृतकाल में मोदी सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम हैं। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी दिलाने का माध्यम है।सम्मलेन का कुशल संचालन पूर्व जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा ने किया।सम्मलेन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक नीतू नारायण मिश्रा, डॉ तृप्ति यादव, डॉ ममता सिंह, डॉ शीला पाल, डॉ अर्चना सिंह, डॉ नीतू, प्रोफेसर पदमा त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष कामना सिंह, शोभा गुप्ता, यति सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राधा पाल, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, सोनिया चक, सोनी कठेरिया, जिला कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ज्योति कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विनीत राजपूत, मंडल महामंत्री विनीता कुशवाहा सहित महिला प्रतिनिधि, शिक्षाविद, और विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धि हासिल करने वाली मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share