अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष बने सौम्य वर्मा

इटावा -अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय युवा इकाई में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर सभासद सौम्य वर्मा तरुण को समाज के लोगों ने सम्मानित किया। सौम्य वर्मा के सम्मान में महासभा की इटावा इकाई ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। पुरबिया टोला के प्राचीन अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने उपस्थिति होकर सौम्य वर्मा को सम्मानित किया। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने सौम्य वर्मा को पटका पहना कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में समाज के सबसे बुजुर्ग और सम्माननीय व्यक्तियों में शामिल श्रीप्रकाश , साईं संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा, डॉ श्रीकांत वर्मा, महासभा के महासचिव इंजीनियर राजेश वर्मा, के साथ केके महाविद्यालय के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार वर्मा और मंत्री ओमकार नाथ वर्मा, नीलकमल ने भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share